Current Date:03 Jun 2026





गुणवत्ता विहीन एवं धीमी गति से बन रहे सड़क को लेकर भाजपा आज लुण्ड्रा में करेगी चक्का जाम

विधानसभा स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम में लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने अन्य तीनों मंडल के अध्यक्षों से अपने अपने मंडल के सभी मोर्चा/ प्रकोष्ठ एवं प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने आग्रह किया है

गुणवत्ता विहीन एवं धीमी गति से बन रहे सड़क को लेकर  भाजपा आज लुण्ड्रा में करेगी चक्का जाम
सीजी टुडे 24 अंबिकापुर ब्यूरो राजीव कश्यप


भारतीय जनता पार्टी लुण्ड्रा विधानसभा द्वारा बरियों से लेकर रघुनाथपुर तक एवं भलुआ मोड़ से लुण्ड्रा होते बरगीडीह  बिलासपुर चौक तक बन रहे सड़क निर्माण  कार्य में मानक के विपरीत घटिया एवं  स्तरहीन सड़क निर्माण को लेकर तथा कार्य में भी कछुए की चाल की गति से कार्य करने के विरोध में आज लुण्ड्रा मंडल में विधानसभा स्तरीय चक्का जाम कार्यक्रम रखा गया है मुख्यालय लुण्ड्रा के भलुआ मोड़ मे अपरान्ह : 2 बजे से चक्का जाम का कार्यक्रम किया जाएगा 
      लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लुण्ड्रा क्षेत्र में बन रहे मुख्य मार्ग सहित अन्य अंदरूनी बस्ती के निर्माण कार्यों में भी जमकर भ्रष्टाचारी हुआ अनियमितता बरती जा रही है जिसको लेकर आज चक्का जाम का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय चक्का जाम रखा गया है जिसमें भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव जी के मुख्य अगुवाई में किया जाएगा 
    उन्होंने मंडल में निवासरत सभी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ शक्ति केंद्र बुथ  समिति सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता व विधानसभा के अन्य तीनों मंडलों के सभी अध्यक्षों से भी अपने सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से निर्धारित समय व स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो चक्का जाम कार्यक्रम को  सफल बनाने आग्रह किया है