Current Date:03 Jun 2026





कृषि विभाग की हुई अहम बैठक, कृषि स्थाई समिति के सभापति सालिक साय ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, कहा किसानों को लाभ पहुंचाने में कोताही न बरते

डीडीसी सालिक साय ने की समीक्षा

कृषि विभाग की हुई अहम बैठक, कृषि स्थाई समिति के सभापति सालिक साय ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, कहा किसानों को लाभ पहुंचाने में कोताही न बरते
कांसाबेल। कृषि स्थाई समिति सभापति डीडीसी सालिक साय ने जिले के कांसाबेल तहसील के कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली।बैठक में श्री साय ने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।गुरुवार को हुई बैठक के दौरान श्री साय ने अधिकारियों से कृषि विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं की समीक्षा की।उन्होंने कहा की शासन की योजना के तहत किसानों को मिलने वाली बीज वितरण,फसल बीमा,कृषि यंत्र सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी लेते हुए किसान हित में काम करने के लिए निर्देशित किया।इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी राजेंद्र सिंह,मिथुन चक्रवर्ती,नरोत्तम यादव,प्रेम साय,मुनेश्वर साय,अविनाश टोप्पो,मनीष लकड़ा,सूजन कश्यप,सुरेश सोरेन,फलेश्वर खूंटे,कमला चौहान सहित बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।