कांसाबेल। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब भाजपा पूरी तरह कमर कस ली है।केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।आज गुरुवार को भाजपा मंडल दोकड़ा के शब्दमुंदा शक्ति केंद्र में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व डीडीसी सालिक साय शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को जानकारी देते हुए डीडीसी श्री साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को सही ढंग से क्रियवायन नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है।श्री साय ने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा की चुनावी घोषणा पत्र में किए गए 36 वादे में एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।उन्होंने स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक महादेव यादव,विपिन यादव,गुलाब सिंह,भूषण वैष्णव,रवि यादव, रामबिलास राम,निर्मल ,बालेश्वर चक्रेश,हिरसाय, जयधर यादव,खगेश्वर ,पार्थों सिंह,रामकुमार सिंह,तरण सिंह,नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजनीती
Admin
10 Aug 2023
राजनीति:–शक्ति केंद्र में लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन, डीडीसी सालिक साय ने स्थानीय विधायक पर जमकर साधा निशाना
डीडीसी सालिक साय ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768