Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश

भाजपा की विकासोन्मुखी व राष्ट्रव्यापी सोच को लेकर थामा भाजपा का दामन - रामु तिर्की

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी बीजेपी में हुए शामिल.


   लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज के द्वारा लगातार विधानसभा क्षेत्र में जहां एक ओर सघन दौरा कर निरंतरजनसंपर्क किया जा रहा है वही क्षेत्र में हुए विकास कार्यों तथा पिछले 15 सालों वह वर्तमान के 5 साल के कार्यों को तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखते हुए कांग्रेसियों द्वारा लगातार भाजपा में प्रवेश किया जा रहा है विगत सब सप्ताह भर पूर्व ही लुण्ड्रा विधानसभा के ग्राम पंचायत परसा में सरपंच जनपद सदस्य सहित दर्जनों की संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण भाजपा में प्रवेश किया था  वहीं कुन्नी मंडल के ग्राम ढोडाकेशरा पंचायत में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य ग्रामों के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रस्तावित जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज के उपस्थिति में  सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए
             भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत ढोडाकेशरा मे भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज जी के दौरा कार्यक्रम एवं व्यक्तित्व तथा पार्टी  से प्रभावित होकर रामु तिर्कि के नेतृत्व में 100 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कि।
   कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष कुन्नी  चंद्रिका प्रसाद यादव महामन्त्री विक्रम सिंह अजय सोनी सत्यनारायन पारस राजवाड़े, सोन साय देव नारायान सारथी, गोविंदयादव केशव यादव मिथलेस साहू, चुनठु दास अम्लेश साहू, राम साय लकड़ा, एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने सभी  नव प्रवेशी सदस्यों को आने वाले विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कहते हुए सभी नव प्रवेशीयों को पार्टी की गमछा भेंटकरकर माल्यार्पण करते हुए पार्टी में स्वागत किया वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए 100 से ज्यादा लोगों ने यह शपथ ली कि इस बार भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज  को भारी मतों के साथ जीत दिलाने में अपनी ओर से हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।