Current Date:28 Jun 2026





प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का इन्हे मिला लाभ, वित्तीय साक्षरता एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के पहल से मृतक के पति को मिला 2 लाख रुपए का चेक

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का मिला लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का इन्हे मिला लाभ, वित्तीय साक्षरता एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के पहल से मृतक के पति को मिला 2 लाख रुपए का चेक
कांसाबेल।केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा,जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन जैसे योजना गरीब तबके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत इस बीमा योजना का लाभ मृतक के पति को 2 लाख रूपए का चेक दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय साक्षरता केंद्र कांसाबेल एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के पहल पर कांसाबेल तहसील के सेमरकछार में आयोजित शिविर के माध्यम से बीमा सखी द्वारा मृतक निमकी बाई का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कराया गया था,बीमारी के मृत्यु के पश्चात मृतक के पति हरी राम को भारतीय स्टेट बैंक कांसाबेल के द्वारा बीमा क्लेम करने में बाद उन्हें 2 लाख रूपए की बीमा राशि चेक द्वारा प्रदान किया गया।मृतक के पति हरी राम ने बताया की उनकी पत्नी की मृत्यु बीमारी से 2023 में हो गई ,जिसके बाद वित्तीय साक्षरता केंद्र और राष्ट्रीय आजीविका मिशन कांसाबेल के बीमा सखी द्वारा मृतक के पति को जानकारी देते हुए बीमा क्लेम कराया था,जिसके बाद यह राशि उन्हें प्रदान की गई।इस मौके पर संस्था के जिला कॉर्डिनेटर केशव पांडे,सोनिका पांडे,घनश्याम अग्रवाल,सुषमा एक्का,यास्मीन,बीमा सखी उषा विश्वकर्मा,बीपीएम कमलेश श्रीवास,ब्रांच मैनेजर गोरिया तियू मौजूद रहे।