Current Date:03 Jun 2026





बेजुबान बीमार पशुओं के निःस्वार्थ भाव से गोपाल गौ सेवा व महिला पतंजलि समिति की टीम कर रही सेवा कार्य

मवेशियों को भोजन देने के पुनीत कार्य के साथ सफाई, दवा का भी रख रहे नियमित ख्याल

बेजुबान बीमार पशुओं के निःस्वार्थ भाव से गोपाल गौ सेवा व महिला पतंजलि समिति की टीम कर रही सेवा कार्य
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
       

महिला पतंजलि समिति और श्री गोपाल
गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में संभाग मुख्यालय अंबिकापुर  स्तिथ जिला पशु चिकित्सालय  परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया
           गोपाल गौ सेवा समिति व महिला पतंजलि योग समिति जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल के नेतृत्व में सचिव सुमित चौबे, समिति की तहसील प्रभारी नीलम सावगांवकर, सदस्य पायल अग्रवाल, मुक्त गर्ग, राहुल दुबे, आयुष अग्रवाल, रिया गर्ग ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। समिति के द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक बीपी सतनामी और पशु चिकित्सकों के मार्ग दर्शन में बीमार पशुओं की नियमित सेवा की जा रही है। गोपाल गौ सेवा समिति और महिला पतंजलि के इस सेवा भाव की नागरिकों के द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है। निः स्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा को लेकर शहर के अन्य नागरिक भी इस सेवा कार्य, अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। पशु चिकित्सालय में कई ऐसे पशु हैं जो बीमारी के अलावा वाहनों की ठोकर से गंभीर हुए हैं। खड़ा भी नहीं हो पा रहे मवेशियों के जख्म की नियमित सफाई, चिकित्सक के परामर्श अनुसार दवा देने के साथ शेड की भी रोज सफाई की जा रही है। इनके सेवा कार्य में पशु
भोजन का भी प्रबंध किया गया जा रही है।