कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह के द्वारा दिये गए आधारहीन और अमर्यादित बयान के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में थाना कोतवाली में आवेदन देकर उसके विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की है। मीडिया को दिए बाइट में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर जारी संगठन सृजन अभियान को कटघरे में खड़े करते हुए वृहस्पति सिंह ने आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग पर आरोप लगाया है कि वे सरगुजा संभाग के जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दावेदारों से संपर्क कर पैसे की मांग कर रही हैं। वृहस्पति सिंह के इस आधारहीन आरोप से आक्रोशित कांग्रेस के जिला संगठन ने उनके विरुद्ध थाने में आवेदन सौंप अपराध दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि बृहस्पति सिंह आदतन आधारहीन बयानबाजी करता है। इसी कारण आज वो पार्टी से निष्कासित है। उसके द्वारा दिया गया यह बयान न केवल पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग की मानहानि है साथ ही साथ इससे पार्टी की छवि को धक्का लगा और पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान को प्रश्नांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रदेश के उन नेताओं के विषय में शिकायत करूँगा जो वृहस्पति सिंह जैसे निष्कासित नेताओं को अभी भी शह दे कर पार्टी और पार्टी के कर्मठ नेताओं के विरुद्ध अमर्यादित बयानबाजी के लिए उकसा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शफी अहमद और द्वितेंद्र मिश्रा भी कोतवाली अम्बिकापुर में मौजूद थे। ये दोनों सरगुजा जिले के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग पर वृहस्पति सिंह द्वारा लगाये गए आरोप पर इन दोनों ने आश्चर्य व्यक्त किया। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि संगठन के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित सुश्री जरिता लैतफलांग पर वो व्यक्ति आरोप लगा रहा है जिसने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के साथ भितरघात किया। उसपर कौन विश्वास करेगा। पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस से निष्कासित इस व्यक्ति के पीछे कोई तो है जो संगठन सृजन के इस गंभीर और पारदर्शी अभियान को दागदार बना अपना हित साधना चाह रहा है। इस दौरान पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह धंजल, विनीत विशाल जायसवाल, अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निखिल विश्वकर्मा, प्रमोद चौधरी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, मो इमरान, विकास केसरी, मिथुन सिंह, सतीश यादव आदि मौजूद थे।
राजनीती
Admin
09 Nov 2025
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने लगाए गंभीर आरोप जिला कांग्रेस कमेटी में दर्ज करायी एफ आईआर
राष्ट्रीय नेतृत्व से पत्र लिखकर इनके साथ संपर्क रखने वाले तथाकथित नेताओं पर भी करेंगे कार्यवाही की मांग
सीजी टुडे 24राजीव कश्यप
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768