Current Date:03 Jun 2026





36 वर्षों के  बाद इतनी तेजी से गिरा पारा, 8 डिग्री पहुंच तापमान इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की चेतावनी

कड़ाके की ठंड ने दस्तक देनी कर दी है शुरू

36 वर्षों के  बाद इतनी तेजी से गिरा पारा, 8 डिग्री पहुंच तापमान इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की चेतावनी
सीजी टुडे 24ब्यूरो

शहर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है ठंड इस बार तेजी से अपना असर दिखा रहा है पिछले 36 वर्षों के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब नवंबर माह के 9 तारीख तक ही पारा 8 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है मौसम विभाग के 1969 से लेकर 2025 के बीच के दर्ज आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि साल आज से पूर्व 1989 में 9 नवंबर को पारा रिकॉर्ड 7.9 डिग्री पहुंचा था इस हिसाब से पिछले 36 वर्षों के बाद यह दूसरा मौका है जब पारा 8 डिग्री के करीब पहुंचा है इससे पूर्व कभी भी पर 9 नवंबर तक तापमान इतना नीचे नहीं आया था।

मौसम विभाग द्वारा पहले ही इस वर्ष कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी जा चुकी है और तेजी से गिर रहा तापमान यह बताने के लिए काफी है कि ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।