सीजी टुडे 24राजीव कश्यप
सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत के 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 की रात थाना गांधीनगर क्षेत्र के सरना मैदान में आबकारी टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक संदिग्ध हालत में नजर आया। टीम ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम वाहिद अंसारी निवासी लुंड्रा थाना क्षेत्र बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह फिलहाल पटपरिया में किराए के मकान में रह रहा था।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे काले रंग के पिट्ठू बैग से सौ-सौ पुड़ियों में पैक किए गए कुल 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इनमें 100 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 100 नग एविल इंजेक्शन शामिल हैं। जब्त सामग्री की बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
बताया जा रहा है कि उसके तार लुण्ड्रा क्षेत्र के वीरा जामडीह कोरंधा धौरपुर थाना के जोरी सहित बरगीडिह बतौली सीतापुर तक तार जुड़े हैं वह सप्लाई का काम करता था जिस पर प्रमुख सुराग आबकारी विभाग को हाथ लगा है जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा बता दें की नशीली इंजेक्शन का कारोबार इन दीनों क्षेत्र में व्यापक रूप से फैला हुआ है
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कई दिनों बाद टीम को नशीले इंजेक्शन के बड़े विक्रेता को पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से लगातार कार्रवाई के चलते जिले में नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगी है। हालांकि कुछ तस्कर अभी भी चोरी-छिपे कारोबार कर रहे हैं।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी और आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
क्राइम
Admin
16 Jun 2026
लुण्ड्रा निवासी नसीली तस्कर कारोबारी को आबकारी पुलिस ने दबोचा दो लाख कीमत के 200 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार जुड़े और लोगों की तलाश जारी
ऑपरेशन क्लीन को मिली बड़ी सफलता
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768