कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लुण्ड्रा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समयावधि में आवेदन करने की अपील की है।
बता दें कि सरकार द्वारा विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, पुस्तकें, गणवेश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
छात्रावास की अदिति का श्रीमती से शशीमा मिंज ने जानकारी देते हुएबताया कि यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, शाला त्यागी शाला अप्रवेशी अनाथ एकल अभिभावक विकलांग
समतुल्यता से 5वीं उत्तीर्ण।आश्रम शाला से 5वीं उत्तीर्ण। एवं खास तौर पर पहाड़ी कोरवा, कोरवा , पण्डो, मुस्लिम
कठिन भौगोलिक कारणों से प्रारंभिक शिक्षा से वंचित बालिका।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कारण शिक्षा से वंचित बालिका तथा मौसमी पलायन के कारण शिक्षा से वंचित बालिकाओं को प्रवेश में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी
.अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा शिक्षा से वंचित बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती है।
अधिछिका शशीमा मिंज ने ऐसे पात्रता रखने वाले इच्छुक अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि
प्रवेश के इच्छुक अभिभावक **
आधार कार्ड की छायाप्रति 4 प्रति।
राशनकार्ड की छायाप्रति 2. प्रति
स्थायी निवास प्रमाण पत्र ? नग।स्थायी जाति प्रमाण पत्र 2 प्रति।
दूरी प्रमाण पत्र।
माता या पिता न होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र ।
बैंक पासबुक की छायाप्रति (यदि खाता खुला हो तो) 2 प्रति।
5वीं उत्तीर्ण अंकसूची की छायाप्रति 2 प्रति।
पासपोर्ट साइज दो फोटो 4 प्रति ।
तीन अभिभावक के 1-1 फोटो।
जन्म प्रमाण पत्र (तहसील सरपंच) की एक छायाप्रति ।
ब्लड ग्रुप टेस्ट रिपोर्ट इन आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय /कार्यालय में समय 11:00 बजे से 2:00 बजे तक ।फार्म वितरण एवं जमा कर सकते हैं* प्रवेश संबंधीत विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं ।
छात्रावास प्रबंधन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी बालिकाओं का नामांकन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें सुरक्षित आवासीय वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
