अम्बिकापुर 03 मार्च 2026/ जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर श्री अजित वसंत के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री एल.के. गायकवाड के मार्गदर्शन में विशेष कार्रवाई की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त केदारपुर, अम्बिकापुर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी सरप्रीत सिंह (30 वर्ष), निवासी केदारपुर वार्ड क्रमांक 24, थाना कोतवाली अम्बिकापुर, के कब्जे से मध्य प्रदेश एवं हरियाणा राज्य का लेबल लगी विभिन्न ब्रांड की कुल 16.260 लीटर विदेशी मदिरा जप्त की गई।
प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से मदिरा का संग्रहण किया जाना पाया गया। प्रकरण में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शीला बड़ा, आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता सहित विभागीय टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768