Current Date:03 Jun 2026





श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूमःमटका फोड़ स्पर्धा में दोरना की टोली ने लहराया परचम

लुण्ड्रा सहित आसपास के दर्जनों टीमों ने लिया हिस्सा

श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूमःमटका फोड़ स्पर्धा में  दोरना  की टोली ने लहराया परचम
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव लुण्ड्रा में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास तथा भक्तिमय  माहौल में मनाया गया  जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कृष्ण राधा मंदिर सहित मटकी फोड़ प्रतियोगिता स्थल सोनू कॉम्पलेक्स अस्पताल परिसर के पास रखा गया था जिसे रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं झालरों से सजाया गया था। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति  के प्रयासों से मटका फोड़ प्रतियोगिता का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हुआ जिसमें लुण्ड्रा करांकी दोरना डडगांव डहौली शहीत दर्जनों ग्रामों के युवाओं की टोलियों ने मटकी फोड़ प्रतिस्पर्धा में भाग लिया कार्यक्रम  स्थल पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु  उमड़ पड़े, जिन्होंने कृष्ण भजनों की धुन पर थिरकते हुए उत्सव को यादगार बना दिया।
 फुव्वारे की झमाझम वर्षा और मधुर भजनों ने बांधा दर्शकों का मन दोरना की टोली रही प्रथम


फायर विकेट से निकलती जलधारा की झमाझम वर्षा के बीच सभी टीमों के युवाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया ।
प्रतियोगी दलों ने कृष्ण धुन पर नाचते-गाते हुए रंग-बिरंगे गुलाल उड़ाए, जिससे पूरा लुण्ड्रा कृष्णमय हो उठा।  जहां युवा ऊर्जा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला 
सभी टीमों के प्रयासों के बाद अंतत : ग्राम पंचायत दोरना की टीम में 2 मिनट 51 सेकंड में दहीहांडी मटकी को फोड प्रथम स्थान हासिल किया तथा  दूसरे नंबर पर ग्राम पंचायत डहोली की टीम रही एवं तृतीय स्थान पर लुण्ड्रा  की टीम रही आयोजन समिति द्वारा प्रथम इनाम 2100 द्वितीय इनाम 1000 तृतीय इनाम 550 एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
ऐसे आयोजन जहां  सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करती हैं वहीं युवाओं को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करती है।