छत्तीसगढ़ में नए सत्र में स्कूल खुलने को लेकर दो पत्र वायरल होने पर शिक्षकों सहित अभिभावकऑन में असमंजस की स्थिति है जिस पर
छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 से समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में प्रारंभ किया जाएगा। 12 जून 2026 में यह फैसला औपचारिक रूप से अधिसूचित किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से जो सूचना फैलायी जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा वह पूरी तरह गलत, भ्रामक और फर्जी है। संचालनालय ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही मार्गदर्शन लें और अनमोल समय व संसाधनों को बचाने के लिए फर्जी सूचनाओं पर भरोसा न करें। संचालक के निर्देशों के अनुसार 16 जून से शैक्षणिक गतिविधियाँ शुरू होंगी, जिसमें समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालय निर्धारित समयानुसार कक्षाएँ प्रारंभ करेंगे। स्कूलों में उपस्थिति, पाठ्यक्रम और शैक्षणिक कार्यों का पालन सरकार द्वारा जारी मानक दिशानिर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। यदि किसी जिले /जिले विशेष में स्थिति जलवायु, स्वास्थ्य या स्थानीय परिस्थितियाँ के कारण बदलाव की आवश्यकता पड़ी तो उसके बारे में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर सूचित किया जाएगा।

