Current Date:03 Jun 2026





जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से देवनारायण यादव लगभग एक हजार से 1500 के बीच की मतों से विजयी प्राप्त कर जताया आभार

लुण्ड्रा क्षेत्र क्रमांक 4 में था त्रिकोणीय मुकाबला

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से देवनारायण यादव लगभग एक हजार से 1500 के बीच की  मतों से  विजयी प्राप्त कर  जताया आभार
सीजी टुडे 24 सरगुजा, राजीव कश्यप- 
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के दो जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया सबसे ज्यादा संघर्षपूर्ण सहित  प्रतिष्ठापुर चुनाव क्षेत्र क्रमांक 9 लुण्ड्रा  हाई प्रोफाइल सीट था यहां से 12 दावेदार चुनाव मैदान में थे किंतु प्रमुख मुकाबला शुरुआती दौर में भाजपा कांग्रेस व एक भाजपा के ही बड़े चेहरे के पुत्र के प्रत्याशी के खड़ा हो जाने से चुनाव त्रिकोणीय व दिलचस्प हो गई थी।
     बता दे कि यहां से देवनारायण यादव को भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था वहीं कांग्रेस से गंगाराम टेकाम को मैदान में उतारा था इसके अलावा पौलुस कुजूर जो पिछले वर्ष भी चुनाव लड़ चुके थे उनकी भी स्थिति शुरू में मजबूत नजर आ रही थी।  इसके अलावा भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के सदस्य उपेंद्र गुप्ता भी इन आपसी खींचतान की लड़ाई में सेंध लगा अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे किंतु अंत तक केवल त्रिकोणीय मुकाबला रह गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व विधायक के बडे पुत्र व पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुके शैलेश सिंह बाबा, कांग्रेस से गंगाराम  टेकाम वह भाजपा से देवनारायण यादव ही मैदान में नजर आ रहे थे। देर रात करीब 9- 10 बजे पोलिंग बूथों की गणना पश्चात जैसे ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी देवनारायण यादव की लगभग 1500 मतों से जीतने की खबर आई वैसे ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल निर्मित हो गया लोग एक दूसरे को बधाई देते हुए पटाखे और मिठाई बांटने लगे।

कार्यकर्ताओं समर्थकों सहित आम मतदाताओं के  प्रति जताया आभार 

इधर जब जीत का पता चला तो समर्थकों का हुजुम बधाई देने देवनारायण के घर पहुंच गए और फूल मालाआतिशबाजी तथा मुंह मीठा कर खुशी का इजहार करने लगे।
      इस जीत को देवनारायण यादव ने क्षेत्र की जनता की जीत निरूपित करते हुए कहा है कि जो आशा व उम्मीद तथा भरोसा के साथ क्षेत्र की जनता ने मुझे सेवा करने का अवसर दिया है उस पर मैं हर हाल में खरा उतरूंगा। इस जीत के लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ पार्टी के सभी कनिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब ट्रिपल इंजन की सरकार में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास देखने को मिलेगा।