Current Date:05 Jun 2026





पर्याप्त संभावनाओं के बावजूद लुण्ड्रा में कांग्रेस ने साधन संसाधन पर नहीं दिया ध्यान दबकर रह जा रहे हैं प्रतिभावान खिलाड़ी-प्रबोध मिंज

युवाओं को खेल में आगे लाने के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर उचित मंच प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने करगे प्रयास

पर्याप्त संभावनाओं के बावजूद लुण्ड्रा में कांग्रेस ने साधन संसाधन पर नहीं दिया ध्यान दबकर रह जा रहे हैं प्रतिभावान खिलाड़ी-प्रबोध मिंज
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप


स्व.श्याम किशोर शर्मा फुटबॉल प्रतियोगिता ग्राम कतकालो में भाजपा लूंड्रॉ विधानसभा प्रत्याशी प्रबोध मिंज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई जहाँ आज फाइनल मुकाबला ग्राम खाला और ग्राम कुल्हाड़ी की फुटबाल टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में खाला की टीम विजयी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लूंड्रॉ विधानसभा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने विजेता टीम को ट्राफी भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवा प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं बस जरूरत है उन्हें उचित अवसर प्रदान करने की। मैं विजेता टीम को बधाई देता हूं तथा उपविजेता टीम को अच्छा खेल दिखाने के लिए शाबाशी देता हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र के युवाओं को खेल तथा अन्य क्षेत्रों में आगे लाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूँगा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अमर सिंह, उप सरपंच रामानंदन, पूर्व जनपद सदस्य उमा शंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।