दशहरे पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर युवाओं के एक समूह द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान घड़ी चौक स्थित विवेकानंद स्कूल परिसर में विशालकाय गुब्बारे में गुरुवार की दोपहर हवा भरी जा रही थी। हवा भरने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में हवा भरने वाला एक कर्मचारी के अलावा तैयारी में लगे 5 युवक व करीब 3 दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसपी तत्काल स्कूल परिसर में पहुंचे और सभी घायलों को शहर के अलग- अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकांश बच्चों को मामूली चोटे आई हैं। गौरतलब हो कि दशहरे पर होने वाले आयोजन को लेकर युवाओं द्वारा शहर के घड़ी चौक के पास विशालकाय गुब्बारा हवा में लटकाया जाना था। इसके लिए विवेकानंद स्कूल परिसर में गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जो कि स्कूल के मध्यांतर छुट्टी होने का समय भी रहता है उसी समय एक विशालकाय गुब्बारा फुलाया जा रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि एक से डेढ़ किलोमीटर तक के दुरी पर खडे लोग भी आवाज से शहम उठे इससे उड़े धूल-कण गिट्टियों से गुब्बारा फुलाने वाला एक कर्मचारी समेत 6 युवक व स्कूल परिसर में उपस्थित रहे 33 बच्चे घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई लोगों का भीड़ भीड़ भी उमड़ने लगा और सूचना मिलते हीअभिभावक गांधारी संख्या में स्कूल परिसर पहुंचने लगे।
![]() | ![]() | ![]() | ![]() |
घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर घायल 6 युवकों को कमलेश नेत्रालय, लाइफ लाइन हॉस्पिटल व स्कूली बच्चों को मासूम हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया। 33 स्कूली बच्चों में से सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। इसके अलावा 2 युवकों को थोड़ी ज्यादा चोटें आई हैं जिनका उपचार चल रहा है
बता दें कि शहर के हृदय स्थल पर स्थित स्कूल परिसर में इस तरह के कार्यों को करने की मनाही नहीं करना स्कूल प्रबंधन की स्पष्ट लापरवाही नजर आ रही है वहीं अभिभावकगढ़ अपने अपने बच्चों के सुरक्षा को लेकर चिंतित व परेशान हैं और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही की शिकायत करते हुए जिला प्रशासन से इस ओर ठोस एवं उचित कार्यवाही करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके
जांच करने के बाद की जाएगी कार्यवाही कलेक्टर
इस संबंध में कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि मामला गंभीर एवं संवेदनशील है इस संबंध में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी इसके अलावा शहर के अन्य स्कूलों में भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए वह नियमों का कड़ाई से पालन करने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुनिश्चित कराया जाएगा




