प्रेस विज्ञप्ति
कंठी गांव के परसापाली में नई बसाहट के क्षेत्रों के लोगों के द्वारा पक्के रास्ते और पुलिया की मांग पर आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने इस क्षेत्र का पैदल दौरा किया और निवासियों की मांग की पूरी करने के उपायों पर उनसे चर्चा की। अम्बिकापुर निगम क्षेत्र से लगे ग्राम कंठी के खेतिहर भाग में विगत कुछ वर्षों में बसाहट बढ़ी है। यह के निवासियों के लिए ग्राम कंठी या अम्बिकापुर शहर आने के आम रास्ता उपलब्ध नहीं है। अम्बिकापुर आने के लिए यहाँ के निवासियों को निगम की सीमा पर स्थित चंपा नाला को भी पार करना पड़ता है। ग्रामीण जिस मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं वो मार्ग निजी भूमि पर खेतों की पगडंडियाँ है। सुगम मार्ग और पुल की मांग को लेकर यहाँ के निवासी लगातार विभिन्न संस्थानों के चक्कर लगा रहे थे। इस क्षेत्र का दौरा करने और स्थानीय निवासियों से चर्चा के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने निवासियों को सुझाव दिया कि वे आपसी सहमति से रास्ता बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराएं। उन्होंने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया कि दरिमा रोड मुख्यमार्ग से अम्बिकापुर निगम क्षेत्र को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेंगे। उन्होंने इस क्षेत्र से गुजरने वाले प्रस्तावित रिंग रोड़ से इस मार्ग को जोड़ने की बात भी की। स्थानीय निवासियों को उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि बरसात समाप्त होने के उपरांत ग्रामीणों के द्वारा उपयोग की जा रही पगडंडियों पर मुरम बिछाने का कार्य किया जायेगा।
छत्तीसगढ़
Admin
02 Sep 2024
कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने किया पैदल भ्रमण ग्रामीणों को दिया कई आश्वासन
दरिमा रोड मुख्य मार्ग से अंबिकापुर ननि में जोड़ने ग्रामीणों को किया आश्वस्त
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768