Current Date:02 Jun 2026





लुण्ड्रा में 15 वर्षों के एकतरफा कब्जा के बाद भी सड़क तक नहीं बनवा सकी कांग्रेस की सरकार लाश डोहने मजबुर होना पड़ रहा है भाजपा लुण्ड्रा विधान सभा

लखनपुर के घटोन में लाश डो ले जाने के मामले में भाजपा लुण्ड्रा ने दिया प्रतिक्रिया

लुण्ड्रा में 15 वर्षों के एकतरफा कब्जा के बाद भी  सड़क तक नहीं बनवा सकी कांग्रेस की सरकार लाश डोहने मजबुर होना पड़ रहा है भाजपा लुण्ड्रा विधान सभा
छत्तीसगढ़ टुडे24 राजीव कश्यप

सोशल मीडिया में जिस तरह सेएक युवक के शव को परिजन मजबूरी वश लकड़ी के झेलगी में  सड़क के अभाव के वजह से बेबस हो कर ले जा रहे हैं इस मामले को लेकर भाजपा लुण्ड्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐसे शर्मशार करने वाले घटना के लिए कांग्रेश को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त कि है कि इस घटना से यह प्रतीत होता है कि पिछले जिस तरह से 15 साल से लुण्ड्रा में कांग्रेस का एक तरफा कब्जा कर कांग्रेस की सरकार रही है बावजूद क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए यहां के लोग तरस गये यहां के विधायक ने जनहित कार्यो के लिए ना तो कभी कोई मांग किया ना ही कोई प्रयास विधान सभा केवल खानापुर्ती के लिए बैठे रहते थे जिसके वजह से लोगों को बुनियादी सुविधाएं  उपलब्ध नहीं  हो पाई  यह केवल अपने व अपने चहेतों के विकास करने में ही लगे रहे जिसका खामियाजा आज लोगों को इस तरह से भुगतना पड़ रहा है कि लाश घर तक भी नहीं पहुंच पा रही है
विदित हो कि वर्ष 2003 से 2008 तक जब विजय बाबा के कार्यकाल के बाद क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी तथा स्वयंभू विकास ही हुआ है जो लोगों को आसानी से समझ में आ गया और कांग्रेस विधायक से त्रस्त जनता ने  इस बार के चुनाव में सबक सिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाया है वहीं भाजपा लक्ष्य  अंन्तोदय योजना के तहत कार्य व सोच रखने वाली पार्टी है जो मामला के सामने आते ही  तत्काल भाजपा  लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज ने उक्त घटना को गंभीरता में लेते हुए जल्द ही सड़क निर्माण करायें जाने की बात कही है और कहा है कि पिछले 15 सालों के कांग्रेस के गड्ढे को हमें भरना पड़ रहा है जिसे हम पूरी मजबूती के साथ भरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे