छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के निर्देशानुसार पत्रकारों के हित मे विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पत्रकारों के हित में प्रमुख रूप से मांग करते हुए उल्लेख किया गया है कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर पांच लाख किया जाए। सम्मान निधि योजना में अधिमान्यता की शर्त समाप्त हो ताकि ग्रामीण संवाददाताओं/ प्रतिनिधियों को भी इसका लाभ मिल सके।सम्मान निषि की राशि 15 हजार की जाए पत्रकार साथियों के सुरक्षा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह जी ने एक समिति गठित की थी उसका पुनर्गठन हो, उस समिति को अधिकार दिया गया था कि कोई भी पत्रकार साथी के विरुद्ध अपराध दर्ज होने पर बिना उच्चस्तरीय जांच के चालान पेश नहीं किया जा सकता था इसके अलावा साप्ताहिक मासिक समाचार पत्र के संपादक को भी अधिमान्यता दी जाए,
प्रदेश में पत्रकारों के लिए भी टोल टैक्स फ्री हो। प्रदेश के विश्राम गृह में पत्रकारों के लिए आरक्षण की सुविधा प्राप्त हो। शहर की तरह ग्रामीण पत्रकारों को भी वर्ष में दो बार भ्रमण करवाया जाए। वेज बोर्ड के नियमो के अनुसार प्रदेश के पत्रकारों व ग्रामीण संवाददाताओं को भी वेतन दिलवाने श्रम विभाग कार्यवाही करे शासकीय विज्ञापनों में प्रदेश के अखबारों,स्थानीय चैनल को प्राथमिकता दी जाए रायपुर सरगुजा सहित सभी जिला मुख्यालय, कस्बों में पत्रकारों को न्यूनतम दर पर जमीन दी जाए
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में अंबिकापुर नगर प्रमुख रोशन सोनी लुण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष राजीव कश्यप लखनपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय मैनपाठ ब्लाक अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय समाज सेवी अनिल तिवारी सुजान बिंद सहित सभी ब्लॉक के अध्यक्ष उपस्थित थे
