Current Date:03 Jun 2026





भाजयुमो के आव्हान पर युवा मतदाताओं को भेंट किया जा रहा है अभिनंदन पत्र,साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाया

नए मतदाताओं को अभिनंदन पत्र किया भेंट

भाजयुमो के आव्हान पर युवा मतदाताओं को भेंट किया जा रहा है अभिनंदन पत्र,साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाया
जशपुरनगर/दोकड़ा।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आव्हान पर पूरे प्रदेश भर में युवा मतदाताओं को अभिनंदन पत्र दिया जा रहा है।इस कड़ी में इस अभियान को सफल बनाने जिले के पत्थलगांव विधानसभा प्रभारी दीपक अंधारे के नेतृत्व में भाजपा मंडल दोकड़ा में सोमवार की शाम को सभी बूथ एवं शक्ति केंद्र में अभियान चलाया गया।इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नए मतदाताओं को अभिनंदन पत्र सौंपा।साथ उनके द्वारा एक एक मत की अहमियत बताई गई।इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई,साथ ही जन कल्याण के लिए संचालित योजना के विषय भी जानकारी दी।विधानसभा प्रभारी दीपक अंधारे ने नए मतदाताओं को कहा की मतदान करना आपका अधिकार है,इसका उपयोग अवश्य करें।उन्होंने कहा की भारत युवाओं का देश है,यूवा देश का भविष्य है,देश के विकास,प्रगति एवं उन्नति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,रवि यादव,रामबिलास राम,सरोज आपट, इमाम खान,टंकेश्वर यादव,पवन कायता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।