राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
रायपुर / इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में सरगुजा जिले से अम्बिकापुर ग्राम मेन्ड्रा खुर्द के किसान लोहन राम बरवा को पशुपालन के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए भगवान बलराम जयंती, किसान दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा सम्मानित किया गया
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आज कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान श्री बलराम जी की जयंती को 'भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि मंडपम में दोपहर 12 बजे से किया गया, जिसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों द्वारा हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने की, जबकि भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, और भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रान्त के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
"प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि" था कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य*
भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में "प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि" पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक और गौ आधारित कृषि की संकल्पना, उसकी प्रविधि और इससे प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बरमकेला ब्लाक से मुकेश चौधरी, जिन्हें सम्मानित किया गया है, विशेष रूप से शामिल हुए।
अलग-अलग जिलों के 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों भी मनाया गया समारोह*
भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में संचालित 27 कृषि विज्ञान केंद्रों में भी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राकृतिक और गौ आधारित कृषि के महत्व और लाभों पर चर्चा की गई और किसानों को इन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
छत्तीसगढ़
Admin
09 Sep 2024
मुख्यमंत्री ने पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सरगुजा के किसान को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सरगुजा के किसान को किया सम्मानित
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768