जशपुरनगर । सी जी टुडे 24
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नवयुवक अजय राम (17 वर्ष) की जान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बच गई। अजय की जान बचाने के लिए चिकित्सकों को उसका एक हाथ काट कर अलग करना पड़ा। रायपुर में उपचार के बाद स्वस्थ्य हो कर वापस अपने घर पहुंचे अजय राम,सीएम का आभार व्यक्त करने बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होनें बताया कि जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बंदरचुवां गांव के रहवासी हैं। इसी साल मार्च महिनें में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए,चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन,परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण,उनके स्वजनों ने उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सहायता मांगी थी। सीएम विष्णुदेव साय ने इस गरीब परिवार के चिराग की जान बचाने के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में निश्शुल्क उपचार की व्यवस्था की थी। लगभग तीन माह तक चले उपचार के बाद अजय स्वस्थ हो कर अपने घर बंदरचुवां लौट आया है। सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे अजय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम की पहल से उसकी जान बची है। अन्यथा आर्थिक संकट से जूझ रहे उसके परिवार के लिए उसका उपचार कराना मुश्किल हो जाता है। सीएम कैंप कार्यालय ने अजय राम के भविष्य की राह आसान करने के लिए कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण पत्र की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। बच्चे की जान बचाने और उसके भविष्य की चिंता करने के लिए अजय राम के पिता महेश राम ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
छत्तीसगढ़
Admin
16 Jul 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बची सड़क दुर्घटना में घायल छात्र अजय राम की जान
छात्र अजय और उनके पिता महेश राम ने जताया सीएम साय का आभार, भविष्य संवारने अजय को मिलेगा कृत्रिम हाथ और दिव्यांग प्रमाण पत्र...
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768