गुढ़ियारी निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उनका विवाह वर्ष 2007 में गुढ़ियारी में ही हुआ। उनके दो बच्चें 14 साल और 12 साल के हैं। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई कार्य के काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से न केवल मेरी अपितु राज्य की सभी कामकाजी महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ आवश्यक घरेलू कार्य और बच्चों के लिए उपयोग हो जाता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कलाई में बहनों ने बांधी राखी
मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कलाई में राखी बांधकर बहन का फर्ज निभाया। इसके बदले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रतिमाह की एक तारीख को उनके खाते में एक हजार रुपए का नियमित भुगतान उनके खाते में जमा कर भाई का वचन पूरा कर रहे है।
