Current Date:02 Jun 2026





ब्रेकिंग: स्कुल खुलते ही छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला जानिये अब कब से लगेंगे स्कुल

गर्मी के मध्येनजर राज्य शासन ने स्कूलों के संचालन समय में किया अस्थायी बदलाव

ब्रेकिंग: स्कुल खुलते ही छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला जानिये अब कब से लगेंगे स्कुल
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
प्रदेश में लगातार पड़ रही तेज गर्मी के मद्देनज़र राज्य शासन ने स्कूलों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार 16 जून को जारी आदेश के अनुसार, शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पहले से प्रारंभ हो चुकी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं की कक्षाएं अब 17 जून से 21 जून 2025 तक सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।  
राज्य शासन ने यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि भीषण गर्मी के कारण बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 23 जून 2025 से शालाओं का संचालन पूर्ववत सामान्य समयानुसार किया जाएगा। आदेश के अनुसार, यह निर्देश प्रदेश के सभी स्कूलों पर लागू होगा।