कार्यक्रम में श्री गणेश जैन जी, मण्डल अध्यक्ष कांसाबेल, श्री आलोक सारथी जी, मण्डल महामंत्री, श्री भूषण वैष्णव जी, केशव पाण्डेय, घनश्याम अग्रवाल, रामबिलास राम, अटल बिहारी साय, सांतनु गर्ग, अंशु जैन, अरविन्द स्वर्णकार सहित शा. कन्या शाला व स्व. आ. शाला के प्राचार्य, शिक्षक गण व शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस आयोजन में कांसाबेल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए, जिसमें महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। युवा महोत्सव के दौरान युवा कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
समापन समारोह के दौरान सभी विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए गए और उनका हौसला बढ़ाया गया। इस आयोजन ने कांसाबेल क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार किया और उनके खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया।
मुख्य अतिथि श्री सालिक साय जी ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहेंगे, ताकि युवाओं और महिलाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अधिक अवसर मिले।
