Current Date:01 Jun 2026





बतौली बीईओ अपने भतीजे को बचाने में किये पुरजोर कोशिश प्राथमिक शाला घुटरापारा को अतिशेष से रखा गया है मुक्त

प्राय : सभी ब्लाको में है ऐसा मामला तो क्या डीईओ करेंगे कार्यवाही

बतौली बीईओ अपने भतीजे को बचाने में किये पुरजोर कोशिश  प्राथमिक शाला घुटरापारा को अतिशेष से रखा गया है मुक्त
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

बीईओ बतौली श्री मेषपाल द्वारा अपने भतीजा सतीश चन्द्र मेषपाल प्राथमिक शाला घुटरापारा को अतिशेष से मुक्त रखा गया है। गलत जानकारी के माध्यम से अपनों को बचाने की कोशिश की जा रही है: सूत्रों के अनुसार BEO बतौली शरद चंद्र मेषपाल द्वारा अपने भतीजा सतीश चन्द्र मेषपाल प्राथमिक शाला घुटरापारा को अतिशेष से मुक्त रखा गया है। गलत जानकारी के माध्यम से अपनों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह जांच का विषय। जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को संज्ञान में लेने की जरूरत। सूत्रों ने कहा क्या रिश्तेदार को बचाने के लिए कार्यवाही करेंगे जिला शिक्षा अधिकारी। समस्त अतिशेष शिक्षकों ने 02/06/2025 को एक आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा को बीईओ बतौली के माध्यम से विसंगति सुधार करने एक आवेदन पत्र दिया गया है। जिसमें प्राथमिक शाला घुटरापारा का नाम भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि घुटरापारा प्राथमिक शाला में बीईओ के भतिजा सतीश चन्द्र मेषपाल सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ हैं। यहां एक प्रधान पाठक और दो सहायक शिक्षक हैं। यहां छात्रों की संख्या 36 है। गलत जानकारी के माध्यम से अपनों को बचाने की कोशिश की जा रह है। फिलहाल जांच का विषय है कि कैसे अपनों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
       बहरहाल बता दे कि यह मामला केवल बतौली का ही नहीं है बल्कि लुण्ड्रा में भी अपने चहेते वह पहुंच दार  शिक्षकों को बचाने का कार्य किया गया है कई ऐसे स्कूल है जहां शिक्षक जिला में अटैच हैं तो कहीं सीएससी हैं तो किन्ही का जोइनिंग तिथि को ही उलट फेर कर दिया गया है पर जब सैंया भय कोतवाल तो डर काहे का?