Current Date:01 Jun 2026





पंचायत सचिवों को मिला बीजेपी का समर्थन,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सचिवों की एक सूत्रीय मांग को ठहराया जायज,प्रदेश सरकार से कहा इनकी मांग को तत्काल लें संज्ञान

सचिव संघ के हड़ताल में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता

पंचायत सचिवों को मिला बीजेपी का समर्थन,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सचिवों की एक सूत्रीय मांग को ठहराया जायज,प्रदेश सरकार से कहा इनकी मांग को तत्काल लें संज्ञान
जशपुरनगर।छत्तीसगढ़ प्रदेश के 11644 पंचायतों में ग्रामसभा आयोजन करने का निर्देश पंचायत संचनालय द्वारा दिया गया था,पंचायत सचिव के द्वारा पूरे प्रदेश के 146 ब्लॉक मुख्यालय में 16 मार्च 2023 से हड़ताल में चले जाने से पंचायत स्तर के सभी कार्य ठप पड़ गए है।वही जिला मुख्यालय में बैठे सचिव संघ के हड़ताल पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता पहुंचे और उनकी मांग को जायज ठहराते हुए प्रदेश सरकार से तत्काल मांग पूरा करने कहा,उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार केवल घोषणा करने जानती है।आज पूरे प्रदेश की जनता,कर्मचारी सभी वर्ग के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।शासन की मंशा अनुरूप ग्रामीणों को पंचायती राज के आधारभूत संरचना ग्रामीणों में पंचायत स्तर से संचालित समस्त योजनाओं के बेहतर संचालन, आय व्यय, कार्य योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की स्वीकृति का अनुमोदन,15 वित्त के कार्यों का अनुमोदन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत शौचालय निर्माण वन अधिकार पट्टा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों क्रियान्वयन एवं अनुमोदन से ग्रामीणों को वंचित होना पड़ा हैl।सचिवो के हड़ताल से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जिला मुख्यालय में कर रहे हड़ताल स्थल  में पहुंचकर पंचायत सचिवों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया ,उन्होंने कहा की पंचायती राज में सचिव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।पंचायत सचिवों के 47 वे दिन हड़ताल में चले जाने से शासन महत्वकांक्षी योजना सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण बेरोजगारी भत्ता राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना किसान न्याय योजना गोधन न्याय योजना के सभी कार्य गोबर खरीदी वर्मी खाद केंचुआ खरीदी वर्मी टांका निर्माण पशु शेड निर्माण कार्य मनरेगा से संबंधित समस्त कार्य जन्म मृत्यु का पंजीयन राशनकार्ड सामाजिक सहायता के कार्यक्रम पेंशन योजना की जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियवायन में बदहाल स्थिति बनी हुई है।