अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ मार्ग की दुर्दशा और शहरवासियों को हो रही परेशानी पर आज जन्माष्टमी की दोपहर पूर्व डिप्टी उपमुख्यमंत्री इस राष्ट्रीय राजमार्ग के अवलोकन के लिये मौके पर पहॅुंचे एवं तत्काल इस मार्ग के गड्ढों को भरने के लिये जनसहयोग से पहल भी प्रारंभ किया।अंबिकापुर मनेंद्रगढ़ मार्ग का सांसद के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम के निरीछड़ के बाद जन सहोग से कार्य प्रारंभ हुआ बतादे की गत सप्ताह पूर्व बाकायदा कलेक्टर के साथ स्कूटी में बैठकर उक्त मार्ग का निरीक्षण भी किया था
अम्बिकापुर- मनेन्द्रगढ मार्ग जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 का हिस्सा है पूर्णतः जर्जर हो चुका है। इस मार्ग के साथ ही अम्बिकापुर-रायगढ मार्ग, अम्बिकापुर -बिलासपुर मार्ग, अम्बिकापुर रामानुजगंज मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधीन हैं। इन मार्गो का रखरखाव और नवीनीकरण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की उदासीनता का खामियाजा अम्बिकापुर शहर की जनता को भुगतना पड रहा है। कुछ दिन पूर्व ही स्थानीय सांसद और कलेक्टर दुपहिया वाहनों से इस मार्ग का अवलोकन करने आये थे, उनके निरिक्षण के बावजूद सडक मार्ग की सुधार के लिये कोई प्रयास नहीं किया गया। अम्बिकापुर-मनेन्द्रगढ मार्ग पर मौजूद गड्ढों के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेलवे स्टेशन जो इसी मार्ग पर स्थित है में ट्रेन पकडने वाले यात्रियों की ट्रेन इस सडक की दुर्दशा के कारण छूट रही है। शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूल-कॉलेज इस मार्ग पर स्थित हैं। वहां पर पढने वाले छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इन मार्गो को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की उदासीनता का खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है। शहरवासियों की तकलीफ की जानकारी पर पूर्व डिप्टी उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव आज मनेन्द्रगढ मार्ग पर पहॅुंचे। मौके के निरिक्षण के बाद पहल करते हुए उन्होंने तत्काल जनसहयोग के माध्यम से सडक के गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ कराया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पी0सी0सी0 महामंत्री श्री द्वितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे।
एन0एच0 के सभी मार्ग निगम को हैण्ड-ओवर हो
निरिक्षण के दौरान पूर्व डिप्टी उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के ई0ई0 से भी इस बाबत् चर्चा की। उनसे चर्चा में उन्होंने पूछा कि करीब 1 वर्ष पूर्व कांग्रेस शासनकाल में शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो एवं नालियों के नवीनीकरण के लिये प्रस्ताव भेजा गया था, उसपर आज दिनांक तक कोई कारवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने एन0एच0 के ई0ई0 को यह कहा कि अगर आप एन0 एच0 की सडकों का रखरखाव नहीं कर सकते तो उसे नगर निगम अम्बिकापुर को हैण्ड-ओवर कर दीजिये।
छत्तीसगढ़
Admin
26 Aug 2024
अंबिकापुर मनेंद्रगढ़मार्ग का सांसद के बाद पूर्व डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण
जन सहयोग से अंततः तक काम हुआ चालू
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768