Current Date:03 Jun 2026





शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण आरोपी गिरफ्तार धौरपुर पुलिस की कार्यवाही

महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण आरोपी गिरफ्तार धौरपुर पुलिस की कार्यवाही
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण कर बाद में शादी से मुकर जाने के में पीडीता की शिकायत पर धौरपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार

 ग्राम करौली थाना धौरपुर निवासी विकास हसदा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 06/26 धारा 69 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी विकास हसदा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम विकास हसदा पिता शिवब्रत हसदा उम्र 25 वर्ष निवासी करौली थाना धौरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक अमरसाय मिंज आरक्षक प्रदीप बखला, अनिल बड़ा, सुशील मिंज पंकज देवांगन, सक्रिय रहे