सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर 13 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच एवं डोम, बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, कलाकारों हेतु व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग, विभागीय स्टॉल, हितग्राहियों को सामग्री वितरण, लोकार्पण भूमिपूजन स्थल, मेला स्थल, हेलिपैड, बोटिंग प्वाइंट सहित अन्य तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ गरिमामयी ढंग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने कहा। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक जोगवत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
13 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित
शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी, आदिम जाति विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाडे़, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रतापपुर विधायक श्रामती शंकुतला पोर्ते, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव, नगर निगम अम्बिकापुर सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री रतनी नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष मैनपाट श्रीमती संतोषी पैकरा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैनपाट श्री अनिल सिंह, जनपद पंचायत सदस्य मैनपाट श्रीमती प्रीति रजनीश पाण्डे एवं ग्राम पंचायत रोपाखार के सरपंच श्री सुखू राम शामिल होंगे।
सरगुजा
Admin
12 Feb 2026
मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव 2026 का होगा भव्य शुभारंभ
कलेक्टर, एसपी ने अंतिम तैयारियों का लिया जायजा
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768