Current Date:01 Jun 2026





स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर लमगांव में कल भव्य संगीतमय हनुमान चालीसा का होगा  आयोजन

विशाल भंडारा के साथ हागें विविध कार्यक्रम

स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर लमगांव में कल भव्य संगीतमय हनुमान चालीसा का होगा  आयोजन
सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत लमगांव में कल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कल  भव्य संगीतयम हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है ।
बता दें कि भीमसेन हनुमान मंदिर लमगांव में अखंड  हनुमान चालीसा पूरे साल भर अनवरत रूप से चलते रहता है सरगुजा जिला में आस्था का एक महाकेंद्र बन चुका है हनुमान मंदिर लमगांव में सरगुजा ही नहीं बल्कि सूरजपुर जशपुर बलरामपुर जिले तक के हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन दर्शन एवं पूजा पाठ के लिए आते हैं भीमसेन मंगल मिलन सेवा  समिति सदस्यों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर  तैयारी पुरी कर ली गई है । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अखंड भंडारा का भी आयोजन होगा ।