कांसाबेल।क्षेत्र में लगातार बारिश से विद्युत व्यवस्था अब चरमराने लगी है। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीण बीते एक सप्ताह से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।मामला जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम खूंटीटोली गांव की है जहां ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से गांव अंधेरे में डूबा हुआ है।आज मंगलवार को यहां के ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय से मुलाकात की।ग्रामीणों ने विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए कहा की गांव में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर फेल हो जाने से विगत एक सप्ताह यहां के ग्रामीण अंधेरे में रात गुजार रहे हैं।विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से कई प्रकार की समस्या से लोगों को गुजारना पड़ रहा है।उन्होंने श्री साय से गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।श्री साय ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर तत्परता के साथ गंभीरता लेते हुए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी को दूरभाष से अवगत कराते हुए खूंटीटोली गांव में विद्युत बहाल करने की बात कही है।वहीं ग्रामीणों को जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया है।
