लुण्ड्रा भाजपा मंडल की आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर सामुदायिक भवन लुण्ड्रा में गत 8 जुन रविवार को भाजपा मंडल की एकदिवसीय कार्यशाला बैठक का आयोजन स्थानीय सामुदायिक भवन में गत 8 जुन रविवार को किया गया। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को विकसित भारत के अमृत काल की सिद्धि तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम अतिथिद्वय द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर की गई तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कार्यक्रम का वृत्त रखा इसके उपरांत मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी दे हुए बताते हुए कहा कि हम हर एक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक इसे पहुंचाना है और केवल पहुंचाना ही नहीं बल्कि इसका पात्र वह जरूरतमंद व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले इसका भी ख्याल रखना है भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो दिन हिन गरीब अमीर समाज के जो अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सबको एक साथ लेकर परिवार की तरह चलती है तथा उनके उत्थान के लिए सोचती उन्होंने प्रदेश व जिला से प्राप्त हुए विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं जिससे मंडल के कार्यों को लेकर जिला में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में लुण्ड्रा का एक अलग नाम स्थापित हो सके उन्होंने बतौर जनप्रतिनिधि होने के नाते कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित के लिए एवं पार्टी के प्रति मिली दायित्व जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन कर लगातार भाजपा को और मजबूती प्रदान करने में हम सब कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आप सब कार्यकर्ताओं के दम पर 2029 में पुनः भाजपा की सरकार केंद्र व राज्य में स्थापित करेंगे। इसके उपरांत विधायक प्रतिनिधि जयंत मींज ने भी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कैसे संपन्न करना है इस संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा परिचर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि आज वैश्विक राजनीतिक स्तर पर भारत का जो डंका बज रहा है वह मोदी जी दूरगामी सोच की वजह से ही संभव हो पाया है मंडल उपाध्यक्ष राहुल चोपड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने आह्वान किया तथा कहा कि आज जीडीपी में भारत जहां सातवें स्थान से हटकर अल्प समय में ही तीसरे स्थान पर आ गया है यह सब मोदी जी के नीति के कारण ही सफल हो पाया है यदि हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें तो 2019 में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और हम देश के जीडीपी में प्रथम स्थान में रहने से कोई नहीं रोक सकता वहीं कार्यक्रम को जनपद सदस्य लाल जयंत नाथ सिंह आशु बाबा अभिषेक पावले ने भी संबोधित किया ।तदुपरांत 5 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के जिला सह प्रभारी महेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सेवा और सुशासन के माध्यम से देश ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। हमें इस संकल्प को बूथ स्तर तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। 'संकल्प से सिद्धि' अभियान के माध्यम से हम मोदी सरकार की 11 वर्षों की एतिहासिक उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने बताया कि 5 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख 10 जून को मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता (रायपुर), 11-12 जून को जिला स्तरीय प्रेस वार्ता एवं प्रोफेशनल मीट, 11-21 जून को मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम, 25 जून को आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम हैं जिसे सभी कार्यक्रम के मंडल में तय किए गए प्रभारी सह प्रभारी के साथ शक्ति केंद्र प्रभारी एक समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बना लुण्ड्रा का नाम पूरे जिले में अग्रणी रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे । कार्यक्रम के प्रस्तावना उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि संकल्प से सिद्धि में वह ताकत है जिसे 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बना दिया, इस विधानसभा चुनाव में हमारे पास मोदी सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियां थी जिसको लेकर हम जनता के बीच गए थे, और जनता ने हमको विजय का आशीर्वाद दिया, मोदी जी के 11 वर्षों का कार्यकाल अमृत काल है, संकल्प से सिद्धि अभियान के समस्त कार्यक्रमों को यदि हमने बूथ तक पहुंचा दिया तो हमें मिशन 2028 का चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता।मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि , सभी कार्यों की जानकारी डिजिटल माध्यमों से समाज तक पहुँचनी चाहिए।उन्होंने सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी हित में पुरी लगन व समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया ।
अतएव कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पूरे निष्ठा के साथ कार्य करने का रणनीति पर चर्चा की। उक्त बैठक से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऊर्जा दे खने को मिली।
कार्यक्रम में महामंत्रीद्वय अशोक गुप्ता दिलीप प्रजापति उपाध्यक्ष अभिषेक पावले मनीष सोनी सहोद्री सोनी प्रमिला मानिकपुरी रसिया राम रामकिशन यादव गंगा गिरी जागेश्वर पैकरा संवाद प्रभारी राजीव कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी शिवनारायण राकेश सिंह रहमत खान सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता व विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी सह प्रभारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम काआभार प्रदर्शन वरिष्ठकार्यकर्ता बुधसागर सिंह ने किया
