Current Date:02 Jun 2026





छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड परिक्षा परिणाम घोषित देखें अपना परिणाम

बारहवीं में 45.48 और दसवीं में 27.65 प्रतिशत बच्चे पास

छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड परिक्षा परिणाम घोषित देखें अपना परिणाम

अंबिकापुर सीजी टुडे 24

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने अगस्त 2024 में आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा में कुल 5926 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, और परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 45.48 प्रतिशत रहा। वहीं, 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 27.65 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम www.results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
12वीं कक्षा में कुल 15,687 छात्रों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 14,673 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच, 1,642 छात्र RTD योजना के अंतर्गत शामिल हुए। 2 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। कुल 13,029 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें से 5,926 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल का कुल प्रतिशत 45.48 प्रतिशत रहा।

10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 17,039 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15,603 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में कुल 4,315 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, और परीक्षाफल का प्रतिशत 27.65 रहा।
        बता दें कि 12वीं कक्षा में कुल 15,687 छात्रों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 14,673 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस बीच, 1,642 छात्र RTD योजना के अंतर्गत शामिल हुए।