कांसाबेल।प्रतिबंधित कप सिरप की तस्करी करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में जिले की दोकड़ा पुलिस को मिली कामयाबी मिली है।तस्कर ट्रक में धान की बोरी के बीच भरकर कप सिरप की तस्करी कर झारखंड तस्करी किया जा रहा था,पुलिस को सूचना मिलने के बाद दोकड़ा ने बंदरचुवा एनएच में ट्रक को रोककर जांच किया गया, ट्रक में आरोपी के कब्जे से 600 नग ऑनरेक्स कप सिरप कीमत 1 लाख रुपए को ट्रक जब्त किया है।
गौरतलब है की आसन्न विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हेतु पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी0 रविशंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी को मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.08.2023 को मुखबिर से चौकी दोकड़ा को सूचना मिली कि टाटा 1616 मॉडल की वाहन क्र. JH 01 FD 1388 जो रांची की तरफ से पत्थलगांव की ओर धान बीच लोड कर जा रही है, उसमें कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना पर तत्काल चौकी दोकड़ा स्टाफ द्वारा मुखबिर के बताये स्थान NH 43 बन्दरचुआ जुमईकेला मोड़ के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान वाहन क्रमांक JH 01 FD 1388 रांची तरफ से आया जिसे रोककर कफ सिरप रखने के संबंध में पूछताछ कर गवाहों के समक्ष उसके वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान धान बीज की बोरी के बीच छुपा कर रखे 05 कार्टून में कुल 600 नग Onerex कफ सिरप कीमती ₹ 102000 /-(एक लाख दो हजार रुपये) का मिलने पर जप्त किया गया, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 21(C) Ndps act का अपराध पाए जाने पर *आरोपी मो. तुफेज अंसारी उम्र 30 साल निवासी गुटगांव, थाना इटकी जिला रांची(झारखंड)* को दिनांक 19.08.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी दोकड़ा के स.उ.नि. टेकराम सारथी, आर. 01 श्याम कुमार चौहान, 548 दीवान साय, आर. 773 प्रकाश मिंज, आर. 471 विनोद यादव, सैं. जोगेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
क्राइम
Admin
20 Aug 2023
ब्रेकिंग न्यूज–प्रतिबंधित कफ सिरफ की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा, ट्रक में इस तरह से किया जा रहा था तस्करी
दोकड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768