अम्बिकापुर 12 जुलाई 2025/ जिले के सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भुसू में 11 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में सीतापुर विधायक क्षेत्र श्री रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नीरज कौशिक, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर करना तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था।
शिविर स्थल पर कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, समाज कल्याण, खाद्य, राजस्व आदि विभागों द्वारा सूचना एवं परामर्श स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना संबंधी जानकारी दी गई, साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत पूर्व में आवेदन कर चुके चयनित हितग्राहियों को कुक्कुट किट वितरित किए गए।
इस दौरान विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर शासन-प्रशासन को आम जनता से सीधे जोड़ने का माध्यम है, जिससे योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंच सके।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी मांग और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिनमें से अनेक का समाधान मौके पर ही किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर आवेदन पत्र स्वीकार कर योजनाओं में पात्रता अनुसार नाम दर्ज किए गए।
---00---
प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्रतीक्षा सूची जारी, 15 से 18 जुलाई तक रायपुर में होगी काउंसलिंग
अम्बिकापुर 12 जुलाई 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची विभागीय वेबसाइट ूूूण्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद पर अपलोड की गई है।
आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग दिनांक, समय एवं स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। काउंसलिंग का आयोजन प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छ.ग.) में किया जाएगा।
काउंसलिंग कार्यक्रम का वर्गवार विवरण इस प्रकार है
अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (च्टज्ळ) - बालक दिनांकः 15 जुलाई 2025 समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (च्टज्ळ) - बालिका दिनांकः 16 जुलाई 2025 समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अनुसूचित जाति दृ बालक/बालिका दिनांकः 17 जुलाई 2025 समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग - बालक/बालिका दिनांकः 18 जुलाई 2025 समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक दृ बालक/बालिका दिनांकः 18 जुलाई 2025 समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक प्रत्येक विद्यार्थी को एक अभिभावक या पालक के साथ निर्धारित दिनांक को उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्हें निम्न दस्तावेजों की मूल व छायाप्रति सहित साथ लाना अनिवार्य होगा प्रवेश पत्र,सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से प्रभावित है, तो पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, च्वाइस फिलिंग फॉर्म (काउंसलिंग प्रपत्र)
अनुपस्थिति की स्थिति में सीट आवंटन
निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी की पात्रता के आधार पर रिक्त सीटों के अनुसार संस्था का पुनः आवंटन किया जाएगा।
आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने संबंधित विद्यार्थियों व पालकों से समय पर उपस्थित होकर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में भाग लेने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
---00---
