Current Date:13 Sep 2026





उमाशंकर उपाध्याय बनाए गए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

पुर्व में रह चुके हैं लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष लंबे समय से राजनीति में है सक्रिय

उमाशंकर उपाध्याय बनाए गए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष
अंबिकापुर/ सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की अनुमति से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा किसान मोर्चा छ.ग. पवन साहू की सहमति से भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उमाशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम बरगीडीह, वि०ख० : लुण्ड्रा को भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उक्ताशय की जानकारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी 

बता देगी उमाशंकर उपाध्याय भाजपा पार्टी में लंबे समय सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और पार्टी के प्रति की निष्ठा और समर्पण को देखकर यह जिम्मेदारी दी गई है