Current Date:03 Jun 2026





कलाकेंद्र मैदान में गिरा पेड़, दो घायल, कई वाहनें क्षतिग्रस्त

ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम के दौरान गिरा विशालकाय पेड

कलाकेंद्र मैदान में गिरा पेड़, दो घायल, कई वाहनें क्षतिग्रस्त
सीजी टुडे 24
अम्बिकापुर के कलाकेन्द्र मैदान में आज दोपहर
चल रहे ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम के दौरान एक विशालकाय यूकेलिप्टस का पेड़ कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर गिर गया। इस हादसे में पेड़ के पास खड़ा एक स्कॉर्पियो वाहन तथा चार दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में गाड़ी के पास खड़ा एक युवक पेड़ की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, वहीं स्कॉर्पियो के भीतर कुछ महिलाएं बैठी हुयी थीं जो बाल-बाल बच गयीं।
बताया जा रहा है कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर स्थानीय कला केंद्र मैदान में आयोजित जलसे के बाद मैदान किनारे लगा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक उखड़ कर गिर गए। पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पेड़ गिरने से 02 व्यक्ति घायल हो गए और 2- 3 दुपहिया चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिस स्कार्पियो वाहन पर पेड़ गिरा उसमें कुछ महिलाएं बैठी हुई थीं। हालांकि वाहन में बैठा कोई भी हताहत नहीं हुआ है। और एक बड़ा हादसा टल गया है। वन विभाग के कर्मचारियों के मदद से पेड़ को काटकर किनारे किया जा रहा था पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर मुस्तैद है।