सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा संभाग के व्यापारियों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। शनिवार शाम शहर में GST विभाग की लगातार कार्रवाई और कथित मनमानी के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार रैली निकाली। यह रैली अग्रसेन चौक से शुरू होकर सदर रोड, महामाया चौक और देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक में आकर समाप्त हुई। बड़ी संख्या में व्यापारी बैनर और पोस्टर के साथ सड़कों पर उतर आए और 'हम व्यापारी हैं चोर नहीं', 'मनमानी नहीं सहेंगे', 'व्यापारियों को परेशान करना बंद करो' जैसे नारे लगाए।
रैली के दौरान व्यापारियों ने GST विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा आए दिन बेवजह छापेमारी की जा रही है और जीएसटी चोरी का भय दिखाकर जबरन वसूली की जा रही है। हाल ही में अंबिकापुर के लक्ष्मी ट्रेडर्स में की गई छापेमारी को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि छह महीने में पांच बार लक्ष्मी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई, जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है।
तो दुकान बंद कर चाबी जीएसटी कार्यालय में करेंगे जमा
सरगुजा व्यापारी संघ ने जीएसटी विभाग की इन कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। आज शनिवार को अग्रसेन भवन में व्यापारी संघ की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि विभाग की कार्रवाई यूं ही जारी रही तो वे सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में सौंप देंगे।
इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए सरगुजा व्यापारी संघ ने आज 1 जून रविवार को नगर बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
जिला कांग्रेस ने व्यापारियों के बंद को दिया अपना समर्थन में
जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने एक बयान जारी कर कहा है कि सरगुजा संभाग के मुख्यालय में छोटे व्यापारियों के साथ GST विभाग और उसके कर्मचारियों का व्यवहार खेदजनक है। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने GST को गब्बर सिंह टैक्स कहा था। उसकी वास्तविकता धरातल पर है। GST विभाग के कर्मचारी गब्बर सिंह की तर्ज पर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस सदैव छोटे-मंझोले व्यापार और व्यापारियों के हित की बात करती है और इस दिशा में काम भी करती है। GST विभाग और उसके कर्मचारियों के क्रियाकलापों के विरोध में अंबिकापुर के व्यापारियों के प्रस्तावित नगर बंद का कांग्रेस पूरा समर्थन करेगी।
राजनीती
Admin
31 May 2025
जीएसटी कार्यवाई के विरोध में व्यापारियों का फूटा गुस्सा निकाली रैली,
आज नगर बंद का ऐलान कहा-अवैध वसूली कर रहे GST अधिकारी
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768