अंबिकापुर राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
प्रति वर्ष की भांति बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 17 सितंबर को भगवान गणेश के प्रतिमाओं की झांकी निकाल कर भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न गणेश पंडालों से भगवान गणेश प्रतिमा की झांकियों के साथ सायं 5 बजे से श्रद्धालु समिति के तत्वाधान में आयोजित दर्शन, पूजन और स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे, तत्पश्चात उन्हें विसर्जन के लिए विदा किया जायेगा।
समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसौदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर दिन मंगलवार को सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल विवेकानंद चौक अंबिकापुर से नगर के गणेश पंडालों से निकली झांकियां गुजारेंगी। उन्होंने बताया कि गीत-संगीत, पटाखे, पुष्पवर्षा तथा पूजन-आरती के बाद भगवान गणेश के प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए विदा किया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के पुरस्कारों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए गणेश पंडालों से प्रथम पुरस्कार, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए चुने गए झांकियों को क्रमशः 31000/-, 15000/- तथा 11000/- एवं बाल श्रेणी झांकियों में प्रथम 11000/-, 5100/- तथा तृतीय पुरस्कार 2100/- रुपए के साथ स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चुने गए प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार में 3100/, द्वितीय 15000/ तथा तृतीय पुरस्कार में 11000/ नगद स्मृति चिन्ह भेंट किए जायेंगे। साथ हीं अच्छा प्रदर्शन पर सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
भारत सिंह सिसोदिया ने गणेश पूजन महा उत्सव दर्शन लाभ के लिए लोगों से अपील किया है
//गणपति धाम के आरती में शामिल हुए धरमलाल कौशिक//
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक अंबिकापुर स्थित गणपति धाम पहुंच कर भगवान गणेश जी की आरती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना करके सर्व मंगल की कामना किया।
छत्तीसगढ़
Admin
16 Sep 2024
कल गणेश प्रतिमाओं के झांकियों का होगा भव्य प्रदर्शन
बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा किया जाएगा चयनित झांकियों को पुरस्कृत
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768