Current Date:12 Sep 2026





कल विकासखण्ड लुण्ड्रा के रीरी में 19 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य किया जा रहा शिविर का आयोजन

कल विकासखण्ड लुण्ड्रा के रीरी में 19 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन
सीजी टुडे24 राजीव कश्यप
 “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 06 जून को विकासखण्ड लुण्ड्रा के रीरी शिविर स्थल (ग्राम पसेना, आम बगीचा के पास) में शिविर लगेगा। जिसमें 19 ग्राम पंचायतों नागम, रीरी, बरडीह, पटोरा, अगासी, सहनपुर, गुजरवार, किरकिमा, कोईलारी, गगौली, चितरपुर, सपड़ा, रवई, डुमरडीह, घघरी, कोरंधा, करेसर, लुण्ड्रा, चिरंगा के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा प्रीती भगत होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।