सीजी टुडे24 राजीव कश्यप अम्बिकापुर आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2026-27 में छात्रावास/आश्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश समिति की बैठक आयोजित किया जाना है। छात्रावास/आश्रमों हेतु आयोजित प्रवेश समिति के समक्ष नवीन छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है उसका प्रस्ताव छात्रावास प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। उन्होंने जिले के समस्त छात्रावास-आश्रमों के अधीक्षक- अधिक्षिकाओं को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि नवीन छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु आवेदन वितरण 15 जून 2026 तक एवं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक निर्धारित किया जाए। प्राप्त आवेदन निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर प्रस्ताव आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में 22 जून 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने स्तर पर छात्रावास/आश्रमों में प्रवेश सबंधी जानकारियों का प्रचार-प्रसार भी करावें। जिन सस्थाओं में प्राप्त आवेदन रिक्त सीट के बराबर हो तो अधीक्षक अपने स्तर से छात्र-छात्राओं को प्रवेश देकर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें एवं जिन संस्थाओं में प्राप्त आवेदन रिक्त सीट से अधिक हो तो प्रस्ताव जिला स्तर पर समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। नवीनीकरण अधीक्षक अपने स्तर से करेंगे। अनुमोदन हेतु जिला कार्यालय प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
सरगुजा
Admin
05 Jun 2026
आश्रम-छात्रावासों में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
अधीक्षक अपने स्तर से छात्र-छात्राओं को प्रवेश देकर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768