सीजी दुड़े24 राजीव कश्यप
भारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा की मासिक बैठक दिनांक 5 जुन शुक्रवार को भाजपा के “12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण के अभियान” अन्तर्गत ग्राम पंचायत बटवाही ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में संपन्न हुई।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीष जायसवाल ने अपने स्वागतीय भाषण से किया एवं संगठन शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश को विस्तार से समझाते हुए मंडल स्तर पर आज से चालू हो रहे महा अभियान कार्यक्रम के तहत अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी व सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए आह्वान किया उन्होंने कहा कि 5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने मंडल स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, “मन की बात" कार्यक्रम, शक्ति केंद्र एवं बूथ बैठकों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
तत्पश्चात जिला किसान मोर्चा के महामंत्री महेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में पार्टी द्वारा आज से चालू हुए विभिन्न कार्यक्रमों का संपूर्ण वृत्त को बताते हुए सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए अपील करते हुए कहा कि किसान मोर्चा का भारतीय जनता पार्टी को मजबूत व सुदृण करने में एक अहम दायित्व है चुनाव से लेकर हर स्तर पर सबसे ज्यादा भागीदारी किसानों की रहती है और किसानों के उत्थान के लिए हम क्या कर सकते हैं इस पर सतत रुप से कार्य करने की आवश्यकता है जिसके लिए आगामी भविष्य में कई कार्य योजना तैयार की जा रही है
जैसे जैविक खाद से लेकर परंपरागत खेती से कैसे किसानों को प्रोत्साहित करें इस पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाने का बात कही
बैठक के मुख्य अतिथि एवं भाजपा मंडल लुण्ड्रा के प्रभारी इन्दर भगत ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दें।
*महाअभियान की शुरुआत वृक्षारोपण कर की गई*
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 5 जून से 21 जून तक के महाअभियान कार्यक्रम की शुरुआत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि इन्दर भगत ने कहा कि एक पेड़ लगाना 10 पुत्रो को सुरक्षा करने के समान है । उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपने जीवन में किसी भी उत्सव पर चाहे शादी सालगिरह हो जन्मदिन हो या अन्य कोई तीज त्यौहार कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाये और उसकी सुरक्षा करने की भी जिम्मेदारी का संकल्प लें ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार यादव पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय पूर्व अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष धनराम नागेश विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बुद्धसागर सिंह किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता महामंत्रीद्वय अशोक गुप्ता दिलीप प्रजापति मन के बात मंडल प्रभारी राजीव कश्यप प्रेमप्रकाश गुप्ता राकेश सिंह शिव शरण सिंह राहुल चोपड़ा उप सरपंच युवा नेता आशीष यादव सोशल मीडिया प्रभारी शिवनारायण श्रीमती प्रमिला जी जितेन्द्र सहित मंडल के सभी मोर्चो के अध्यक्ष/ महामंत्री पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी , बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सरगुजा
Admin
05 Jun 2026
भाजपा मंडल लुण्ड्रा की मासिक बैठक संपन्न 5 जून से 21 जून तक भाजपा का महाअभियान कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने किया आह्वान
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768