सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
लुण्ड्रा विकासखंड ही नहीं बल्कि पूरे जिला भर में बुजुर्गों के मान्यता अनुरूप स्वयं प्रकट नाग मंदिर के नाम से विख्यात चिरगा नवापारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया था जहां दूर-दूर से हजारों की तादाद में श्रद्धालु जन पहुंच ऊंची पहाड़ को चढ़कर शिव शंकर महादेव व नाग देवता की पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी
बता दे की कुरो पहाड़ में दर्शन व पूजा अर्चना के लिए लुण्ड्रा सहित अंबिकापुर बतौली बरियों राजपुर तक के लोग पहुंचते हैं यहां की प्राकृतिक सौन्दर्यता भी लोगों को आकर्षित करती है इस बार 10 से 15 हजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच पूजा अर्चना किया । विदित होकि वर्ष प्रतिवर्षइस धार्मिक स्थल परलोगों कापहुंचने की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके मद्देनजर कुरो पहाड़ में मूलभूत व बुनियादी सुविधाओं का पूरी तरह से अभाव है यहां तक की मुख्य मार्ग सेमंदिर तक जाने के लिए सड़क तक की व्यवस्था नहीं है आयोजन समिति एवं ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से इस और ध्यान देते हुए बुनियादी वह मूलभूत समस्याओं का समाधान कर इस धार्मिक वह पुरातात्विक तथा दार्शनिक स्थल को जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण करने की मांग की है जिससे कुरो पहाड़ की एक अतग पहचान स्थापित हो सके ।
विधायक प्रबोध मींज एवं सेवाभावीयों ने लगाई भंडारा
नाग पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मींज एवं राजकुमार बंसल सहित अन्य सेवाभावी लोगों ने भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मेंश्रद्धालुओं के सेवा उद्देश्य को लेकरअपने-अपने सामर्थ अनुसार भंडारा लगाई ।
पुलिस की भी रही चाक चौबंद व्यवस्था
10 से 15 हजार की भीड़ को देखते हुए लुण्ड्रा धौरपुर थाना के अलावा रघुनाथपुर चौकी से भी पुलिस बल कि तैनाती की गई थी पुलिस द्वारा दिन भर पेट्रोलिंग की जाती रही एवं कुछ हुडदंगियों पर कार्यवाही भी की गई तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहीं-कहीं पर पुलिस को बल का भी प्रयोग करना पड़ा ।
बता दें कि तड़के 4:00 बजे से देर रात्रि 8:00 बजे आसपास तक श्रद्धालुओं व लोगों का आने-जाने का तांता लगा रहा ।
