Current Date:03 Jun 2026





पहली बार में नीट परिक्षा उत्तीर्ण कर इस छोटे से गांव के छात्र ने किया नाम रोशन, इस मेडिकल कॉलेज में मिली दाखिला

नीट परिक्षा में मयंक शर्मा को मिली सफलता

पहली बार में नीट परिक्षा उत्तीर्ण कर इस छोटे से गांव के छात्र ने किया नाम रोशन, इस मेडिकल कॉलेज में मिली दाखिला
कांसाबेल।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के एक छोटे से गांव दोकड़ा निवासी मयंक शर्मा को पहली बार में नीट परिक्षा में सफलता हासिल हुई,जिससे न केवल अपना नाम रोशन किया है बल्कि अपने परिवार सहित गांव का भी नाम रोशन किया है।इन्होंने रांची के गोल इंस्टीट्यूट से 12 वी की पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने नीट परिक्षा की तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही 720 अंक में 582 अंक अर्जित किया,जिनका काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेज राजनादगांव में प्रवेश मिला है।मयंक शर्मा ने बताया की स्कूल के शिक्षकों ने मेरा मार्गदर्शन दिया,मेरा उत्साह बढ़ाया।मेरे माता पिता ने हमेशा मुझे प्रेरणा दी,मुझे सहयोग किया।अपनी सफलता का श्रेय पिता माता एवं स्कूल के प्रिंसिपल के साथ सभी शिक्षकों एवं मार्गदर्शक परमानंद प्रसाद गुप्ता को दिया है।इस उपलब्धि पर उनके पिता महेश शर्मा एवं माता प्रतिभा शर्मा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।