Current Date:03 Jun 2026





पतरापाली गांव से डीएसपी बने अनुज गुप्ता की पदोन्नति से दोकडा क्षेत्र में खुशी की लहर, मित्र ने कहा - ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा खून में,गांव आनेपर होगा जलसा

अनुज कुमार की हुई पदोन्नति

पतरापाली गांव से डीएसपी बने अनुज गुप्ता की पदोन्नति से दोकडा क्षेत्र में खुशी की लहर, मित्र ने कहा - ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा खून में,गांव आनेपर होगा जलसा
दोकड़ा। जशपुर गृह जिले से 2014 बैच के डीएसपी अनुज गुप्ता के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनने पर गांव में खुशी मनाई गई।कांसाबेल विकासखण्ड के दोकडा के पास पतरापाली गांव में जन्मे अनुज गुप्ता वर्तमान में गरियाबंद के मैनपुर में अपनी सेवा दे रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद प्रोन्नत अनुज कुमार के पिता उमेश साहू , माता श्रीमती रीना साहू व परिवार के अन्य सदस्य इस उपलब्धि पर भारी खुश हैं।उन्होंने फोन पर बात भी की।

पिता उमेश गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक व हायर सेकेंडरी की शिक्षा शासकीय दोकडा स्कूल से प्राप्त की। स्नातक की पढ़ाई साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर से करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए।इसी दौरान वर्ष - 2014 में वे डीएसपी पद के लिए चयनित हो गए। एक डीएसपी के रूप में पोस्टिंग क्षेत्र- रायपुर, मनेद्रगढ़, नारायणपुर, गरियाबंद (मैनपुर) में पदस्थ होकर बेहतर पुलिसिंग की कई मिसालें पेश की। एएसपी अनुज के बचपन से लेकर कॉलेज तक के साथी रहे देबाशीष ने बताया कि पढ़ाई में अनुज शुरू से ही मेधावी छात्र के रूप में हमेशा आगे रहा।खेलकूद में बॉलीबाल पसंदीदा खेल रहा।मूलतः किसान परिवार से आनेवाले पुलिस अधिकारी की पदोन्नति की खबर जैसे ही गांव में पहुंची ,सब ओर खुशी का माहौल बन गया।दोस्तों ने फोन पर बारी-बारी से बात की।उन्हें छुट्टी मिलने पर गांव आने का न्यौता दिया गया है।उनके गांव आने पर भव्य स्वागत करने की तैयारी है।