जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व और सीएम कैंप कार्यालय बगिया की तत्पर भूमिका के चलते एक पीड़ित परिवार को लंबे इंतजार के बाद न्याय और राहत मिली है। मिट्टी निकालने के दौरान जमीन धंसने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।गौरतलब है कि जिले के ग्राम मटासी, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर निवासी कौशल्या बाई, पति महिपाल राम, कि 2023 में चूही मिट्टी निकालने के दौरान जमीन धंसने से घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन लंबे समय तक मुआवजा राशि नहीं मिलने से परिजन मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद परेशान थे।मृतिका के पुत्र दुर्योधन राम ने आखिरकार न्याय की आस लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर लिखित आवेदन के माध्यम से अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचाई।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूरे मामले को संवेदनशीलता के साथ देखते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप शासन द्वारा मृतिका के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर शीघ्र प्रदान की गई।आर्थिक सहायता मिलने से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सरकार का यह सहयोग उनके लिए संबल बना है।यह मामला न केवल मुख्यमंत्री की संवेदनशील प्रशासनिक सोच को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर कार्य कर रहा है। सुशासन की इस पहल से यह संदेश स्पष्ट है कि राज्य सरकार पीड़ितों को न्याय और सहायता दिलाने के लिए सदैव तत्पर है।
जशपुर
Admin
25 Dec 2025
पीड़ित परिवार को मिला त्वरित न्याय, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देकर लगाई थी गुहार
4 लाख रूपये की दी गई आर्थिक सहायता,परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768