Current Date:03 Jun 2026





सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू, किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री साय का दौरा कार्यक्रम रहेगा गोपनीय

सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू, किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
रायपुर सीजी टुडे 24
मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का  लेंगे फीडबैक। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे संवाद करेंगे
मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक लेंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे संवाद करेंगे।
31 मई तक समाधान शिविर में समस्याओं का  निराकरण किया जाएगा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज से आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री साय  किसी भी गांव में आकस्मिक जाएंगे और वहां लोगों से सीधा संवाद करेंगे। उनका यह भ्रमण। गोपनीय है।
शीर्ष स्तर को छोड़कर किसी को नहीं पता कि वह किस गांव में मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फ़ीड बेक भी लेंगे।