Current Date:03 Jun 2026





भारी गहमागहमी के बीच लुण्ड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव हुआ संपन्न

श्रीमती कंचन जायसवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं

भारी गहमागहमी के बीच लुण्ड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव हुआ संपन्न
सीजी टुडे 24, अंबिकापुर
भारी गहमागहमी के बीच लुण्ड्रा जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव संपन्न 
उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं
लुण्ड्रा जनपद पंचायत अघ्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया आज भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें दोनों पदों पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी चुने गये। हालांकि अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति न बनने के कारण चुनाव करवाई गई जिसमें दो अभ्यर्थी श्रीमती कृष्णा पावले व श्रीमती कुसुम टेकाम ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें श्रीमती कुसुम टेकाम को 06 मत और भाजपा समर्थित कृष्णा पावले को 11 मत प्राप्त हुआ, वहीं 01 मत निरस्त हुई। 
    कुल 18 जनपद पंचायत सदस्यों वाले लुण्ड्रा में जनपद के उपाध्यक्ष पद में कोई अभ्यर्थी के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किये जाने के कारण एक मात्र प्रत्याशी श्रीमती कंचन जायसवाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।     
  
   भारी गहमा गहमी के बीच लुण्ड्रा जनपद पंचायत चुनाव संपन्न भाजपा ने किया कब्जा
    निर्वाचन पश्चात् विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत सदस्य देवनारायण यादव श्रीमती निरुपा सिंह टेकाम व मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, धौरपुर मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, वैभव सिंह बाबा, जिलामंत्री दिप्तेंद्र पुरिया जी के नेतृत्व में रैली निकाल पटाखे एवं मिष्ठान वितरण कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी गई तथा कहा कि लुण्ड्रा क्षेत्र की जो विकास कार्य ठप्प पड  गए थे अब भाजपा की सरकार बनने पर चौतरफा वह तीव्र गति के साथ लुण्ड्रा क्षेत्र कि चहुंमुखी विकास की  प्रतिबद्वता दोहराई गई। इस अवसर पर भाजपाईयों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था भव्य आतिशबाजी के साथ एक दुसरे को  मिठाई खिला  बधाई दे खुशी का इजहार कर रहे थे समुचा लुण्ड्रा भाजपामय माहौल में रंग गया था ।