Current Date:03 Jun 2026





स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया जयंती, अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया जयंती

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया जयंती, अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि
दोकड़ा। स्वामी आत्मानंद की जयंती पर यहां के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दोकड़ा में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस विद्यालय के प्राचार्य सलमोन तिर्की एवं वरिष्ठ व्याख्याता अरविंद पाठक द्वारा स्वामी आत्मानंद के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का शुभारंभ में 12 वी की छात्राएं मेनका शर्मा ,अंजली एवं साथियों के द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गीत की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन रूपचंद बघेल द्वारा किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा कविता पाठ,भाषण,नृत्य की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री तिर्की ने अपने संबोधन में स्वामी आत्मानंद की जीवन परिचय कराते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताया ,साथ ही उन्होंने उनके द्वारा बताए गए प्रेरणा स्त्रोत बातें बताई गई।इस मौके पर संस्था के शिक्षक आयुष गुप्ता,निशांत केरकेट्टा,अतुल गुप्ता, साहिल गुप्ता,रूकसार परवीन,कन्हैया अग्रवाल,मनीषा लकड़ा,रोशनी जाटवर, बिंदीया मिंज,रीना एक्का,कीर्ति कर्ष,राजू मिंज,मनोज साय,मनोज बेक,विपिन तिर्की सहित सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।